
अग्निश्मन सेवा सप्ताह के तहत किया जागरूक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसी क्रम में आग से बचाव और काबू पाने के उपाय बताए। शैक्षिक भवन, हॉस्पिटल भवन, आवासीय भवन, मेगामार्ट, औद्योगिक भवन में निर्धारित शेड्यूल के अनुसार जागरुकता एवं प्रचार-प्रसार संबंधी कार्यवाही की गई और लोगों को जागरूक किया।
हापुड़ की स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित ए.के. पी. स्कूल, विशाल मेगा माट फ्री गंज रेलवे रोड , HPDA हापुड़ में आवासीय भवन, होशियारी देवी हॉस्पिटल भवन , ग्राम अच्छेजा में मैरिनो औद्योगिक भवन में उपस्थित छात्रों तथा टीचरों, डाक्टर, हॉस्पिटल स्टाफ, व्यक्तियों को अग्निशमन उपकरणों चलाने के संबंध में तथा आग से होने वाली क्षति को कम करने के संबंध में जानकारी प्रशिक्षण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर योगेंद्र सिंह, परवीन सिंह, चंद्रपाल सिंह, कमल गिरी, मनीष कुमार, चंद्र वीर आदि उपस्थित रहे।
DPS, Dewan Public School’s books available,
Class 1st to 12th books available, UPTO 20% Discount on pvt books: 9528182700
NCERT, CBSE की किताबें खरीदने के लिए संपर्क करें: 9528182700

























