
पंचायत सहायकों की समस्याओ के हल के लिए आगे आए सपा नेता
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड में तैनात पंचायत सहायकों की मदद के लिए सपा नेता आशुतोष शर्मा आगे आए है और उन्होने पंचायत सहायक को समस्याओ के निदान का आश्वासन दिया है।
गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा के सिंभावली ब्लॉक और गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के पंचायत सहायकों से मुलाकात की और उन्होने संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुना सैकड़ो नौजवानों से मिले और उनको भरोसा दिलाया उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हम लोग उनके साथ है।उन्होने बताया कि मात्र ₹6000 मासिक वेतन पर पंचायत सहायक कार्य रहे हैं इतने कम पैसे में घर चलाना काफी मुश्किल है सभी पंचायत सहायक चाहते हैं उनकी वेतन वृद्धि की जाए इसके लिए लगातार विभिन्न माध्यमों से वह अपनी आवाज उठा रहे हैं।
बहुत जल्द हापुड़ जनपद के सभी पंचायत सहायकों के साथ एक बैठक की जाएगी और संबंधित अधिकारियों से मिलकर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कार्य किया जाएगा गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा में प्रत्येक व्यक्ति के लिए हम कार्य कर रहे हैं और हर कदम पर उनके साथ खड़े हैं।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















