
बारिश के बाद इन्द्रगढ़ी की गली में जलभराव, गंदे पानी के बीच से गुजरने को मजबूर छात्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला इन्द्रगढ़ी में बारिश के बाद गली में जलभराव की समस्या सामने आई। गली में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं, स्कूल की छुट्टी के बाद छात्र-छात्राएं भी गंदे पानी के बीच से होकर अपने घर जाने को मजबूर दिखाई दिए। जलभराव के कारण बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद गली में अक्सर पानी भर जाता है, जिससे लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















