
दो गाड़ियों की भिड़ंत के दौरान हुई गाली-गलौज से गुस्साए कार सवार ने की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र के ततारपुर गोल चक्कर के समीप स्कॉर्पियो कार और रेंज रोवर की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही हादसे के दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई लेकिन रेंज रोवर का काफी नुकसान हो गया। इसी बीच गली-गलौज शुरू हो गया। इसके बाद रेंज रोवर में सवार युवक ने गाली देने का विरोध करते हुए अन्य युवक को जमकर पीटा। पुलिस के सामने मारपीट हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मामला मंगलवार की रात का बताया जा रहा है जब ततारपुर गोल चक्कर पर स्कार्पियो और रेंज रोवर की भिड़ंत हो गई। इसके बाद रेंज रोवर ने स्कार्पियो चालक से संभलकर चलने के लिए कहा तो दोनों पक्षों में गाली गलौज हो गया जिसके बाद रेंज रोवर में सवार युवक ने पुलिस के सामने युवक को जमकर थप्पड़ों से पीटा। उसके बाद पुलिस ने मामला संभाला और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343

















