
हिन्दू रक्षा दल ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की उठाई मांग, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। हिन्दू रक्षा दल के जिला प्रमुख आकाश बैनीवाल ने 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पत्र भेजा है।
आकाश बैनीवाल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति और साहित्य के महान ऋषि हैं। उन्होंने रामायण जैसे महान ग्रंथ की रचना कर समाज को सत्य, धर्म, मर्यादा और आदर्श जीवन का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की कि महर्षि वाल्मीकि जयंती के महत्व को देखते हुए इस दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए, ताकि देशभर में लोग उनकी जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना सकें। हिन्दू रक्षा दल ने केंद्र सरकार से इस मांग पर सकारात्मक विचार कर आवश्यक निर्णय लेने की अपील की है।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























