
MLC चुनाव: स्नातक के लिए 32.68% व शिक्षक हेतु 61.78% हुआ मतदान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक विधान परिषद सदस्य के चुनाव शुक्रवार को सकुशल सम्पन्न हुए। शाम 4:00 बजे तक स्नातक के लिए 32.68% व शिक्षक के लिए 61.78% मतदान हुआ जबकि दोपहर दो बजे यह आंकड़ा मेरठ खंड स्नातक के लिए 22.87% तथा शिक्षक विधान परिषद सदस्य के लिए 52.17% मतदान था।
शुक्रवार को मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचे और अपने-अपने मत का प्रयोग किया। इसके लिए 14 केंद्र के 29 मतदान स्थलों पर सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वोट डाले गए। चुनाव में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के 11,937 और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 4,226 मतदाता पंजीकृत थे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हुआ।
कस्टम टेलरिंग के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926
























