
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ पुलिस भैंस दौड़ पर लगे प्रतिबंध का पालन कराने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। बहादुरगढ़ थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने युवाओं को हिदायत दी कि भैंस दौड़ ना करें। यदि पशु दौड़ाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें वह युवाओं को हिदायत दे रहे हैं कि नियमों का उल्लंघन न करें। आपको बता दें कि कार्तिक मेले में कुछ लोग पशुओं को छोटी बुग्गी से बांधकर दौड़ाते हैं। ऐसे में हादसे भी होते हैं और पशु पर भी अत्याचार होता है। पशु दौड़ पर पूरी तरह प्रतिबंध है जिसका पालन कराने के लिए जनपद की पुलिस लगातार भ्रमण कर रही है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559

























