
लक्ष्मी ज्वैलर्स चोरी का भंडाफोड़,महिला सहित 5 दबोचे,शत-प्रतिशत माल बरामद
हापुड, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com):थाना बाबूगढ़ पुलिस ने लक्ष्मी ज्वैलर्स की दुकान में घटित चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अंतर्जनपदीय गिरोह की एक महिला अभियुक्ता सहित पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया,जिनके कब्जे से चोरी किए गए शत-प्रतिशत आभूषण (20 जोड़ी बिछुए व 04 जोड़ी पाजेब एवं घटना में प्रयुक्त एक इओन कार,दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है।
पुलिस पूछताछ के दौरान गिरफ्तार अभियुक्तों ने स्वीकार किया है कि हम लोग ज्वैलर्स की दुकानों पर जाकर दुकानदार का ध्यान भटकाकर ज्वैलरी चोरी की घटना को अंजाम देते थे तथा घटना में प्रयुक्त की जाने वाली गाड़ी पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा लेते थे।
पुलिस ने बताया कि आरोपी थाना गजरौला के उदान चक का मोनू व जगत सिंह, मुरादाबाद के थाना बिलारी के रूस्तम नगर का जमुना प्रसाद तथा बिलारी के हर्ष विहार का राजीव व महिला जमुना है।पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।
DIVYANSH ARYA HEIGHTS: EXCLUSIVE 3 & 4 BHK RESIDENCES: 9762489492

























