
हापुड़ के निर्दलीय सभासद कांग्रेस में शामिल
हापुड़,सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड के निर्दलीय सभासद विकास दयाल शुक्रवार को अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय पर कांग्रेस में शामिल हो गए।हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने वार्ड नंबर 9 नगर पालिका परिषद हापुड़ के सभासद विकास दयाल और पिलखुआ में विनोद कुमार बॉबी को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के समक्ष पार्टी ज्वाइन कराई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और उत्तर प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजीव आर्या ने सभासद विकास दयाल और उनके सैकड़ो समर्थकों को कांग्रेस पार्टी का पटका पहनकर पार्टी ज्वाइन करने पर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस नेता सचिन चौधरी, सुशील शास्त्री, लाल बहादुर, सभासद पोहित सिंह, जिला महासचिव गौरव गर्ग, मोहम्मद नफीस, अनस, महबूब अली आदि।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























