
आर्यावर्त पब्लिक स्कूल और आर्यावर्त लॉ कॉलेज, किलौड़ा में अंतर-विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का एक भव्य आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में क्षेत्र के 22 से अधिक विद्यालयों की टीमों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): U-14 वर्ग: आर्यावर्त पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि भगवान परशुराम इंटर कॉलेज उपविजेता रहा।
U-16 वर्ग: श्री राजकुमार सिंह इंटर कॉलेज, बछलौता ने विजेता बनकर बाजी मारी और माइंडलैंड ग्लोबल स्कूल (Mindland Global School) उपविजेता बना।
कार्यक्रम के दौरान संस्था के प्रबंधक निदेशक नागेंद्र चौधरी ने बच्चों के प्रति अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा:
”बच्चों में खेल के प्रति इतना उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया। हम भविष्य में भी ऐसे आयोजन कराते रहेंगे ताकि ग्रामीण प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिल सके।”
वहीं, निदेशक सुरभि चौधरी ने बच्चों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए कहा:
”सभी विद्यालयों की टीमों ने अनुशासन और खेल भावना का शानदार परिचय दिया है। कबड्डी हमारे देश की पहचान है और इन बच्चों ने इसे जीवंत कर दिया।”
प्रिंसिपल दीपक गुप्ता ने भी छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि हार-जीत से बढ़कर खेल भावना महत्वपूर्ण होती है और आर्यावर्त परिवार शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी बढ़ावा देता रहेगा।
साथ ही, कोच विनीत कुमार जी ने कहा:
”कबड्डी केवल ताकत का नहीं, बल्कि बुद्धि का भी खेल है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये बच्चे भविष्य में अपने स्कूल का नाम जरूर रोशन करेंगे।”
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























