
फोटो: मृतक गौरव त्यागी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गौरव हत्याकांड में फरार सातवें आरोपी ने गाजियाबाद के न्यायालय में सरेंडर नहीं किया। इस बात का पता लगने पर हापुड़ पुलिस ने तीन टीमों का गठन कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी है।
आपको बता दें कि 18 अगस्त को बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर आदमपुर निवासी गौरव त्यागी की हमलावरों ने देहात क्षेत्र की धनौरा रोड पर लाठी-डंडे और हथोड़े से पीट-पीट कर हत्या की थी। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने राजवीर और जयपाल को गिरफ्तार किया था जिसके बाद हापुड़ कचहरी गेट के पास से दो आरोपी अमित और कुलदीप को गिरफ्तार किया था। प्रदीप मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने कुल छह आरोपियों को पकड़ा था।
मामले में सातवां आरोपी अनुज उर्फ गोल्डी फरार चल रहा था। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ने गाजियाबाद न्यायालय में सरेंडर कर दिया है। जब पुलिस ने डासना जेल में जानकारी की तो पता चला कि आरोपी ने आत्म समर्पण नहीं किया जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया है।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010

















