
जैन मन्दिर मे 48 दिवसीय भक्तामबर पाठ का समापन हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन(Ehapurnews.com): श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कसेरठ बाजार पर 48 दिन से चल रहे भक्तामबर पाठ का बुधवार प्रातःकाल भक्तामबर विधान मंडल पाठ के साथ समापन हो गया। विधान पाठ को हस्तिनापुर से आए जैन विद्धान दीपक जैन शास्त्री ने सम्पन्न कराया। प्रातःकाल अभिषेक पूजन शान्तिधारा के उपरांत भक्तामबर विधान मंडल पाठ मे बड़ी संख्या मे जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक बैठकर पूजन किया।
जैन विद्धान दीपक जैन शास्त्री ने कहा कि भक्तामबर स्रोत मे 48 श्लोक हैं प्रतिदिन इसका पाठ करने से शरीर के शारीरिक और मानसिक रोग दूर होते हैं, मन शांत व पवित्र बनता है। घर परिवार मे सुख, ऐश्वर्य की वृद्धि होती है, अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
जैन मंदिर मे 48 दिनो तक प्रतिदिन सायंकाल भक्तामबर पाठ मे बड़ी संख्या मे जैन भक्तो ने श्रद्धांपूर्वक पूजा की है।
जैन समाज के अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन, कोषाध्यक्ष सुखमाल जैन, संरक्षक अनिल जैन, संरक्षक सदस्य सुधीर जैन, राजीव जैन, विकास जैन, सुरेश चन्द जैन, सुशील जैन, बबीता जैन, ममता जैन, मगन जैन, मंजू जैन, रेणुका जैन, सुषमा जैन, मधु जैन, सपना जैन, रेणु जैन, कमलेश जैन, सुमन जैन, सुनीता जैन, हर्षिता जैन, ऋचा जैन, रति जैन, बिन्दू जैन, वन्दना जैन, नीरू जैन, प्रियंका जैन,राजरानी जैन सहित अनेक जैन भक्त उपस्थित हुए। सामग्री की व्यवस्था मधु जैन पत्नी वीरेंद्र कुमार जैन के सौजन्य से की गई।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025


















