
मनचलों की खोज में जुटी पुलिस
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों,महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग की।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, गांव,कस्बों,पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चेकिंग की और अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी गई। पुलिस ने संदिग्ध को चेतावनी दी है कि यदि कोई असामाजिक गतिविधि में लिप्त पाया जाता है तो पुलिस बख्शेगी नहीं।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















