
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा घरों में चोरी करने के मामलों में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त इमरान उर्फ चोर द्वारा घरों से चोरी करने के मामलों में अभियुक्त के विरुद्ध क्रमशः मु0अ0सं0 110/2024 धारा 305, 331(4), 317(2), 317(4) बीएनएस व मु0अ0सं0 111/2024 धारा 305, 331(4), 317(2), 317(4) बीएनएस थाना हाफिजपुर पर पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को 02 वर्ष 02 माह का कठोर कारावास व कुल 2,000/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी इमरान उर्फ चोर पुत्र रहीसुद्दीन निवासी ग्राम जारचा NTPC रोड़ थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर है।
























