
👁 45 views Views
हापुड़, सीमन / अमित कुमार (ehapurnews.com): दीपावली के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी कविता मीना ने अपने परिवार के साथ रास्ते में लग रही दुकानों से खरीदारी की। जिलाधिकारी ने स्थानीय कुम्हारों एवं छोटे दुकानदारों की दुकानों से मिट्टी के दीपक, पूजा सामग्री एवं अन्य सामान खरीदे। उन्होंने इस दौरान दुकानदारों से आत्मीयता से बातचीत की तथा उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि दीपावली स्थानीय कारीगरों, कुम्हारों एवं छोटे व्यापारियों के लिए खुशहाली का पर्व है। हमें अपने पर्वों पर स्वदेशी एवं स्थानीय उत्पादों को अपनाकर ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार एवं आर्थिक सहयोग मिल सके।
























