
बाबूगढ़: स्टेज सम्मान कार्यक्रम के दौरान 300 लोगों को किया सम्मानित
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बाबूगढ़ छावनी में बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को “एक शाम बाबा साहब के नाम” के तहत स्टेज सम्मान प्रोग्राम सम्पन्न हुआ जिसमें सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल व विकास ग्लोबल पब्लिक स्कूल के छात्रों ने शानदार प्रस्तुति दी। सरस्वती ज्ञान मंदिर की प्रधानाचार्या स्वाति वर्मा और छात्रों को शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विकास ग्लोबल स्कूल के चेयरमैन विकास तेवतिया, प्रिंसिपल वर्षा तेवतिया, छात्रों की भी जमकर प्रशंसा की गई।
इस अवसर पर कई कलाकार बाहर से भी आए जिन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। इन कलाकारों को देख सभी ने तालियों से उनका मनोबल बढ़ाया और जमकर प्रशंसा की। साथ ही सेल्फी ली। इस अवसर पर 300 लोगों को सम्मानित किया गया। बच्चों, कलाकार, समाजसेवी, क्षेत्रवासी, पुलिस कर्मी आदी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पंचायत चेयरमैन सुधा देवी को भी सम्मानित किया गया। हाई स्कूल में 94% लाने वाली छात्रा पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय की छात्रा गरिमा वरुण पुत्री ऋषिपाल वरुण एडवोकेट को सम्मानित किया गया।
इस दौरान चेयरमैन पति राजीव प्रताप उर्फ राजीव ने पूरी कमेटी का धन्यवाद दिया। कमेटी का सम्मान किया। मुख्य अतिथि के रुपए में भाजपा नेता मोहन सिंह, एडवोकेट रमेश चंद्र, सुनील मंत्री आदि शामिल हुए।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























