
पारखी जैन ने हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड मे दीवान पब्लिक स्कूल टाप किया
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com) दीवान पब्लिक स्कूल मे पढ़ने वाली माता मुहल्ला निवासी पारखी जैन ने हाईस्कूल सीबीएसई बोर्ड परीक्षा मे 97.8% अंक प्राप्त कर विधालय टाप किया। छात्रा के पिता नितिन जैन एंव माता मेघा जैन ने मिठाई खिलाकर छात्रा को बधाई दी। छात्रा के चाचा जैन समाज के मीडिया प्रभारी तुषार जैन भी उपस्थित रहे। तुषार जैन ने कहा कि यह छात्रा जैन मंदिर मे संचालित आचार्य विधासागर पाठशाला मे भी जाती है और जैन धर्म की शिक्षाओ को ग्रहण कर रही है। जैन समाज के संरक्षक अनिल जैन, अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री अशोक जैन,चेयरमैन प्रदीप जैन, राजेश जैन, जैन मिलन के अध्यक्ष पंकज जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन सहित जैन समाज के लोगो ने कहा कि छात्रा ने शानदार सफलता प्राप्त कर जैन समाज ,अपने परिवार तथा अपने विधालय का गोरव बढाया है उन्होंने जीवन मे ओर उच्च कीर्तिमान स्थापित करने को कहा।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























