
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने निभाई भागीदारी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):नारी शक्ति वंदन अधिनियम तथा लोकसभा व राज्य सभा में महिलाओ को 33 प्रतिशत आरक्षण पर गुरुवार को भाजपा जिला दफ्तर पर हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया जिसमें महिलाओ ने बढ-चढ कर भाग लिया और केंद्र सरकार के निर्णय को नारी सम्मान और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत पहल बताया।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय हापुड़ पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी एकजुटता का परिचय दिया।
इस अवसर पर महिलाओ ने यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया, जिनके प्रयासों से यह ऐतिहासिक अधिनियम संभव हो सका। यह कानून महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में भागीदारी और नेतृत्व के नए अवसर प्रदान करता है।
यह अभियान सिर्फ हस्ताक्षर तक सीमित नहीं, बल्कि नारी गरिमा, अधिकार और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का एक संकल्प है और एक बडे परिवर्तन का संकेत है।
इस मौके पर महिलाओ ने नारी शक्ति के इस सम्मान को आगे बढ़ाएं और एक सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























