
प्रहलाद नगर में मानक के विपरीत बेसमेंट का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड़ देहात के पुराने भवन के ठीक सामने प्रहलाद नगर में एक बिजनेस कांम्पलेक्स का निर्माण तेजी से जोर पकड़ता जा रहा है। भवन निर्माण के लिए करीब तीन हजार वर्ग गज में सड़क से करीब 10-15 फुट गहरा बेसमेंट बनाया जा रहा है। मिट्टी खनन के लिए निर्धारित मानकों के विरुद्ध खनन करके बेसमेंट के लिए खुदाई की गई है और हजारों डंपर मिट्टी के बेचे गए हैं। बिजनेस कांम्पलेक्स बनाने के लिए करीब 30 करोड रुपए में भूमि खरीदी गई है।
हापुड़ के गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी स्थल की दुकानों में कभी थाना हापुड़ देहात होता था। इसी पुराने थाना हापुड़ देहात के सामने प्रहलाद नगर में टिंबर का कारोबार होता था। टिंबर कारोबारी ने अपना कारोबार समेट कर भूमि का सौदा किसी अन्य को 30 करोड़ में बेच दिया। अब खरीददार खरीदी गई भूमि पर बिजनेस कांम्पलेक्स बना रहा है। बेसमेंट के मानकों को दर किनार कर करीब तीन हजार वर्ग मीटर में जेसीबी मशीनों की मदद से करीब 10-15 फुट गहरी मिट्टी की खुदाई की और मिट्टी को बेचा गया। बिजनेस कांम्पलेक्स का स्वरूप कैसा होगा यह तो अभी पता नहीं चला है।
बिजनेस कांम्पलेक्स का मानचित्र स्वीकृत करने के प्रयास किया जा रहे हैं फिर भी इतने लंबे चौड़े बेसमेंट की स्वीकृति मिल पाना एक टेढ़ी खीर है।
उत्तर प्रदेश सरकार, आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























