
आउटसोर्स कार्मिकों का बढा मानदेय 2 सितम्बर से लागू
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):मानदेय बढाने और कई अन्य सुविधाए दिए जाने का शासनादेश 2 सितम्बर से लागू हो गया।राज्य सरकार के विभिन्न विभागो में आउटसोर्सिंग पर कार्यरत तीन लाख से अधिक कार्मिकों को इसका इंतजार था।मानदेय वृध्दि के साथ अन्य सुविधाए दी जांएगी।उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम ने आज से काम शुरू कर दिया है।सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ मे निगम के दफ्तर मे इसका लोगो,वेबसाइट व पोर्टल को लांच किया।जिसका सीधा प्रसारण प्रदेश के सभी जिला मे किया गया।
हापुड़ के मनोहर रिजेंसी में आउटसोर्स कार्मिकों के बढ़े हुए परिश्रामिक की घोषणा के लिए आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वर्चुयल मार्गदर्शन हापुड के नेताओ ने प्राप्त किया और इस लाइव प्रसारण को आउट सोर्सिंग कार्मियो ने देखा।इसी क्रम में आउटसोर्स कार्मिकों को किट एवं श्रम विभाग से लाभान्वित लाभार्थियों को चैक वितरित किए।हापुड विधायक विजयपाल आढती ने प्रदेश सरकार के इस कदम को आउटसोर्सिंग कार्मियो की हितों की रक्षा वाला बताया।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















