
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): 14 अप्रैल को ट्रैक्टर से स्टंट करने वाले ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रैक्टर को सीज कर दिया और ट्रैक्टर चालक को हितायत दी कि इस तरह की स्टंटबाजी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने इससे पहले भी बुधवार को गाड़ी, ऑटो व बाइक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया था। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
14 अप्रैल अंबेडकर जयंती के अवसर पर जब लोग बाबा साहब को नमन कर रहे थे। इसी बीच कुछ लोगों ने स्टंट बाजी कर मौत को चुनौती दी जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया और ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस की कार्रवाई जारी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























