
👁 86 views Views
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह द्वारा देश के प्रधानमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल करने के मामले में पूर्व मंत्री मदन चौहान ने गुरुवार को हापुड़ में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें उन्होंने कहा कि भानु प्रताप द्वारा पीएम मोदी, सीएम योगी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। पीएम व सीएम का अपमान करना अच्छा नहीं है। वह सभी की सदबुद्धि के लिए हवन करेंगे। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि मुझ से भी गलत शब्द निकल गया। आवेश में उनसे भी एक दो शब्द गलत निकल गए। भानु प्रताप उनसे बड़े हैं। वह उनका सम्मान करते हैं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

























