
भीम सिंह की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना सिम्भावली पुलिस ने ग्राम अकबरपुर बुकलाना निवासी भीम सिंह की हत्या की घटना में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम अमित पुत्र महीपाल निवासी ग्राम धनपुरा सिम्भावली है जिसे पुलिस ने ग्राम भगवानपुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस भीम सिंह की हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने उस दौरान आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल अवैध असलहा, डंडे बरामद किए थे।
आरोप है कि 22 जुलाई को पड़ोसी परिवार के नेमपाल, ब्रह्मपाल, सुभाष, ओमपाल, प्रिंस, सतेंद्र और पप्पू समेत अन्य लोगों ने भीम सिंह के घर में घुसकर हमला किया था। इस हमले में भीम सिंह, उनके बेटे सागर और अन्य परिजन घायल हुए थे। घायल भीम सिंह की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान 31 जुलाई को मौत हो गई थी। उनकी मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने गांव में शव रखकर करीब चार घंटे तक हंगामा किया था। पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















