
श्री चंडी मंदिर सेवा समिति हापुड़ के सेवादारों ने मां जगत जननी को शिव महापुराण का दिया प्रथम निमंत्रण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री चंडी मंदिर सेवा समिति हापुड़ के द्वारा आयोजित कराए जाने वाली श्री शिव महापुराण कथा का प्रथम निमंत्रण श्री चंडी मंदिर सेवा समिति के सभी सेवादारों ने मां जगत जननी श्री चंडी महारानी को प्रथम निमंत्रण दिया और उनसे सभी सेवादारों में हाथ जोड़कर प्रार्थना की है कि मैया इस कार्य को शहर कुशल संपन्न करें क्योंकि सब कुछ करने वाली आप हैं।
श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन 3 अगस्त से श्री चंडी मंदिर मैं होना है जिससे पहले 2 अगस्त को कलश यात्रा निकाली जाएगी जोकि एकेपी के पीछे शीतला माता मंदिर से प्रारंभ होकर श्री चंडी मंदिर पर पहुंचेगी।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























