
दिगम्बर जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय जीव दया का श्रेष्ठ कार्य
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): भारत विकास परिषद मुख्य शाखा के पदाधिकारियो ने बुधवार को कसेरठ बाजार मे श्री दिगम्बर जैन समाज हापुड द्वारा संचालित निशुल्क पक्षी औषधालय पर पहुंच कर अस्पताल की व्यवस्थाओ को देखा। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डाoअशोक गुप्ता ने कहा कि दिगम्बर जैन समाज निशुल्क पक्षी औषधालय संचालित कर जीव दया का प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। घायल बेजुबान पक्षियो की सेवा तथा उन्हे मृत्यु के ग्रास से बचाना सच्ची जीव सेवा है। भारत विकास परिषद के सचिव वरूण मित्तल ने कहा कि जैन समाज के इस पुनीत सेवा के कार्य मे भारत विकास परिषद की पूरी टीम पूरा सहयोग करेगी तथा समय समय पर इस औषधालय को देखने आती रहेगी। भारत विकास परिषद की टीम ने जैन पक्षी औषधालय समिति के संरक्षक अनिल जैन, अध्यक्ष विनीत जैन, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन पत्रकार, महामंत्री तुषार जैन पत्रकार, मंत्री विपुल जैन, कोषाध्यक्ष अर्चित जैन, उपमंत्री सौरभ जैन को पटका ओढाकर सम्मानित किया। पक्षी औषधालय समिति के अध्यक्ष विनीत जैन तथा महामंत्री तुषार जैन ने बताया कि जैन समाज द्वारा संचालित यह निशुल्क औषधालय समाज के सहयोग से चलता है, नगर मे किसी भी घायल पक्षी को औषधालय तक लाने के लिए एक मोबाइल स्कूटर एम्बुलेंस है जिससे घायल पक्षी को पक्षी औषधालय लाकर निशुल्क उपचार किया जाता है। पक्षी औषधालय के चिकित्सक डाoनिशात कौशिक एंव कर्मचारी मनोज कुमार ने बताया कि पक्षी के स्वस्थ होने पर उसे आकाश मे उडा दिया जाता है। समिति के उपाध्यक्ष सुरेश चन्द जैन तथा कोषाध्यक्ष अर्चित जैन ने बताया कि गम्भीर रूप से घायल जिस पक्षी का उपचार यहाॅ के औषधालय मे सम्भव नही है उसे प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली के जैन समाज द्वारा संचालित निशुल्क बड़े पक्षी औषधालय मे भेज दिया जाता है। भारत विकास परिषद की टीम ने पक्षी औषधालय की टीम के साथ श्री 1008 आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे दर्शन किए। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डाoअशोक गुप्ता, सचिव वरूण मित्तल, कोषाध्यक्ष राजेश शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल एडवोकेट, रामकुमार गुप्ता, सजींव कुमार गर्ग, डाoशशी किरन गुप्ता, शिखा गर्ग, ऋचा मित्तल, राजकुमार सिघंल सहित जैन पक्षी औषधालय की समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























