
पानीपत: केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में हापुड़ का युवक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पानीपत के शहजादपुर की पुलिस ने बैंक खाते की केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर 6.42 लाख रुपए की ठगी करने के मामले में अंतर्राज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए साइबर क्राइम थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिसमें हापुड़ का युवक भी शामिल है। पुलिस ने हापुड़ निवासी कैफ, संभल निवासी मोहम्मद उजेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गांव कड़ासन निवासी अश्विनी कुमार ने 5 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। बताया था कि 27 फरवरी से 2 मार्च 2025 के बीच ठगों ने उन्हें केवाईसी कराने के नाम पर फर्जी लिंक भेजा था। जैसे ही उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो उनके खाते से 6.42 लाख निकल गए। उन्होंने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कराया। साइबर क्राइम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके पश्चात हापुड़ निवासी युवक समेत दो को गिरफ्तार कर लिया है।
शेरवानी, जवाहर जैकेट, सूट के लिए पहुंचे “द रेमंड शॉप”: 9149331926*
























