
थाना समाधान दिवस पर बाबूगढ़ पहुंचे एडीजी मेरठ जोन, जनता की समस्याएं सुनी
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में थाना समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन ने पुलिस अधीक्षक के साथ थाना बाबूगढ़ पहुंचकर जनता की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। इस दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
एडीजी मेरठ जोन ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रत्येक शिकायत का वास्तविकता के आधार पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069

























