
हरियाणा की शराब के साथ एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने दीपावली के त्योहार से पहले शनिवार को अवैध रूप से लाई जा रही शराब के साथ एक तस्कर को पकड़ा है। हरियाणा से लाई जा रही शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौहान ने बताया कि थाने में तैनात उपनिरीक्षक मनोज कुमार अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच उन्होंने नवादा अंडरपास के नीचे मौजूद एक संदिग्ध व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस ने जब व्यक्ति को रोका तो उसने भागने की कोशिश की जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हरियाणा की अवैध शराब बरामद की है। इसके अलावा उसके पास डेढ़ सौ रुपए की नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी ग्राम नवादा निवासी वसीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025

























