
हापुड़ रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़े एफओबी का निर्माण नवंबर तक होगा पूरा
हापुड़, सीमन/ हर्ष त्यागी (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य नवंबर के महीने तक पूरा होगा जिससे आवास विकास कॉलोनी, मिथिलेश बिहार, गांधी विहार, फ्री गंज रोड, संजय विहार आदि क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। अमृत भारत योजना के तहत हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चल रजे जीर्णोद्धार कार्य को जल्द गति मिलने वाली है। एफबीआई के निर्माण के लिए रेलवे पहले ही दो चरणों में गार्डर स्थापित करने का काम पूरा कर चुका है। पहले चरण में स्टेशन के बाहरी छोर से प्लेटफार्म नंबर 2 तक, दूसरे चरण में प्लेटफार्म नंबर 3 से 4 तक गार्टर रखे गए थे। अब तीसरे चरण में प्लेटफार्म नंबर पांच से स्टेशन के दूसरे छोर तक गार्टर स्थापित किए जाएंगे। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी।
होलसेल दामों पर खरीदें व बनवाएं कस्टमाईज़ड टाइल्स: 8449930105, 9837824010
























