
एसपी का औचक निरीक्षण, महिला रिपोर्टिंग चौकी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): हापुड़ के पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने महिला रिपोर्टिंग चौकी कुचेसर चौपला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चौकी के कार्यालय में रखे अभिलेखों और रजिस्टरों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, अभिलेखों के रखरखाव और साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं को परखा गया। एसपी ने संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
पुलिस अधीक्षक ने चौकी की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कार्यों को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी हापुड़ दीपक चतुर्वेदी, चौकी प्रभारी आयशा सिंह अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

























