
हापुड़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, पैदल गश्त
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए हापुड़ पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस बल अलर्ट है। पुलिस बल ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों ने क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671

























