
👁 31 views Views
स्कूटी से टकराया ई-ऑटो, महिलाओं ने की चालक की पिटाई
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में बुधवार को एक ई-ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी जिससे स्कूटी पर सवार एक महिला चोटिल हो गई जिसके बाद स्कूटी पर सवार दोनों महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा जिन्होंने ऑटो चालक की जमकर धुनाई कर दी। पास खड़े लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
मामला बुधवार का है जब एक ई-ऑटो ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर दो महिलाएं सवार थी जिनमें से एक को चोट आई और उसने ऑटो चालक को जमकर पीटा। आसपास मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
Deewan Global School, Babugarh || Admission Open: 7055651651

























