
👁 29 views Views
हापुड़, सीमन संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ में बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों की महिलाएं लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गईं। करीब आधा दर्जन महिलाओं के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पूरा मामला हापुड़ की गढ़ कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, बच्चों के बीच हुए विवाद को लेकर दो पक्षों की महिलाएं आपस में भिड़ गईं। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई। महिलाओं ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला किया और जमीन पर गिराकर भी पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
























