
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में हुई अतुल तोमर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को पकड़ लिया है। इससे पहले पुलिस ने बीती देर रात तीन आरोपियों को एनकाउंटर के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। पांचों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मनजीत पुत्र जयवीर और अंकुर पुत्र अशोक तोमर निवासीगण पिलखुवा को डूहरी की तरफ जाने वाले पक्के डांवर रोड और रिलायंस रोड पर ग्राम लाखन वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है जबकि इससे पहले बीती रात पुलिस ने लवकुश तोमर पुत्र अशोक तोमर निवासी गांव गालंद पिलखुवा, कपिल तोमर पुत्र प्रताप तोमर और गौरव तोमर पुत्र प्रमोद तोमर निवासीगण ग्राम मसोता थाना मसूरी जनपद गाजियाबाद को एनकाउंटर के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किए गए लव कुश के खिलाफ पांच, कपिल के खिलाफ तीन, गौरव के खिलाफ दो, मनजीत के खिलाफ 12, अंकुर के खिलाफ तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे मय आठ जिंदा व पांच खोखा कारतूस, घटना में इस्तेमाल एक अर्बन क्रूज़र कार बरामद की है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























