
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के तहसील चौराहा के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह अपने प्रेमी के साथ भाग कर हापुड़ आ गई। शादीशुदा महिला को उसके परिजनों ने दबोच लिया। इस दौरान काफी देर तक हंगामा होता रहा लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की ज़िद पर अड़ी रही। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
मामला बुधवार की रात का बताया जा रहा है जब आगरा की रहने वाली एक महिला अपने बचपन के प्रेमी के साथ भाग कर हापुड़ पहुंची जिसे परिजनों ने दबोच लिया। बताया जा रहा है कि महिला शादीशुदा है जिसके बच्चे भी हैं। महिला का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती है। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक गहमा गहमी होती रही जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















