
👁 0 views Views
हापुड, सीमन(ehapurnews.com): हापुड़ की व्यस्त सड़कों पर जहां हर कोई अपनी मंजिल की ओर दौड़ रहा था, वहीं तहसील चौपला पर एक बुजुर्ग महिला सड़क पार करने में हिचक रही थी, तभी वहां मौजूद महिला थानाध्यक्ष अरुणा राय की नजर बुजुर्ग महिला पर पड़ी। महिला थानाध्यक्ष ने बिना देर किए महिला के हाथ से सामान का थैला लेकर बुजुर्ग महिला को ट्रैफिक के बीच सुरक्षित सड़क पार करवाई।उक्त कार्य की जनता द्वारा महिला थानाध्यक्ष की सराहना एवं प्रशंसा की गई।



















