
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ष 2026 का अंतिम चंद्रग्रहण 28 अगस्त शुक्रवार को कुम्भ राशि में लग रहा है जिसका प्रारम्भ सुबह 8 बजकर 04 मिनट तथा समाप्ति सुबह 11 बजकर 21 मिनट पर होगा यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा इसलिए इसका सूतक भी मान्य नहीं होगा इसीलिए रक्षाबंधन पर्व पर बहनों द्वारा राखियाँ बाँधी जा सकेगी भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा अध्यक्ष ज्योतिर्विद पं0 के0 सी0 पाण्डेय काशी वाले के अनुसार यद्यपि ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा फ़िरभी राशियों पर इसका न्यूनाधिक प्रभाव होगा अतः राशि अनुसार उपाय भी अवश्य करना चाहिए चन्द्रग्रहण मेष, वृष, कन्या, धनु राशि वालों के लिए शुभ तथा मिथुन, तुला, वृश्चिक, मकर के लिए मध्यम एवं कुम्भ, सिंह, कर्क और मीन राशि वालों के लिए अशुभ फलदायक होगा अतः रक्षाबंधन पर्व पर बहने भाई के राशि अनुसार राखी बांधकर आरोग्य, लाभ व उन्नति की कामना करना चाहिए रक्षाबंधन 28 अगस्त को सुबह 9.48 तक भाई की कलाई में राशि अनुसार राखी बांधने तथा भाई द्वारा बहन को उपहार देने से विशेष शुभता प्राप्त होंगी-
1- मेष राशि के भाई को बहने लाल या केसरिया रंग की राखी बांधे और मेष राशि के भाई द्वारा छोटी बहन को हरे कपड़े, स्मार्ट वॉच, किताब एवं बड़ी बहन को नीला कपड़ा , सैंडिल , गैजेट आदि
2- वृषभ राशि के भाई को चमकीला सफेद या रेशमी गुलाबी रंग राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को चांदी, मोती की माला, सफेद मिठाई एवं बड़ी बहन को पीली साड़ी, सोना, धार्मिक किताब आदि
3- मिथुन राशि के भाई को हरा या पिस्ता रंग राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को सुनहरी घड़ी, लाल ड्रेस एवं बड़ी बहन को लाल कपड़े, हनुमान जी की तस्वीर आदि
3- कर्क राशि वाले भाई को राखी सफेद या क्रीम रंग की राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को हरा कपड़ा , सामान जैसे पर्स, किताब एवं बड़ी बहन को इत्र, सुंदर चमकीला साड़ी, चांदी का पायल आदि
5- सिंह राशि वाले भाई को नारंगी, सुनहरा या लाल राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को गुलाबी ड्रेस, परफ्यूम, चांदी का सामान एवं बड़ी बहन को लैपटॉप, हरे कपड़े आदि
6- कन्या राशि वाले भाई को हरे रंग की रेशमी राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को लाल ड्रेस, इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं बड़ी बहन को मोती, चांदी का सामान, सफ़ेद मिठाई आदि
7- तुला राशि के भाई को गुलाबी या सफेद राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को पीले कपड़े, सोने का सामान, पीली मिठाई एवं बड़ी बहन को सोने का सामान, घड़ी, पीतल का सामान आदि
8- वृश्चिक राशि के भाई को लाल रंग की राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को नीले सैंडिल , काला पर्स, गैजेट एवं बड़ी बहन को हरे कपड़े , स्मार्ट वॉच, हरी मिठाई आदि
9- धनु राशि के भाई को पीला या केसरिया राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को नीला कपड़ा , इलेक्ट्रॉनिक सामान एवं बड़ी बहन को सिल्क सफेद साड़ी /गुलाबी कपड़े, इत्र आदि
10- मकर राशि के भाई को नीला राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को पीली मिठाई, सोना, किताबें एवं बड़ी बहन को लाल कपड़े, तांबे का सामान आदि
11- कुंभ राशि के भाई को नीला या आसमानी राखी और भाई द्वारा छोटी बहन को लाल ड्रेस, लिपस्टिक एवं बड़ी बहन को पीली साड़ी, लड्डू आदि
12 मीन राशि के भाई को पीला/सुनहरा राखी और छोटी बहन को सफेद साड़ी, इत्र, चांदी तथा बड़ी बहन को नीला कपड़ा, सैंडिल आदि उपहार दे
साथ ही सभी राशि वाले अपनी बहन को उपहार के साथ कुछ पैसा अवश्य दे और बड़ी बहन का पैर छूकर आशीर्वाद लें और छोटी बहन को आशीर्वाद प्रदान करें. ग्रहणकाल में चन्द्रमा के मंत्रो “ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चन्द्रमसे नमः” या ॐ सों सोमाय नमः भगवान विष्णु के मंत्र ॐ नमो भगवते वासुदेवाय और राहु मंत्र ॐ रां राहवे नमः का जप करना चाहिए ग्रहण के बाद सफ़ेद वस्तु जैसे दूध, चीनी, चावल ब्राह्मण को दान दे तथा खीर बनाकर बांटना चाहिए ग्रहणकाल में गर्भवती स्त्रियों को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए तथा वस्त्र, सब्जी या अन्य काटना सिलना नहीं चाहिए ग्रहण से पूर्व कुशा व तुलसी अपने पास रखना चाहिए साथ ही खाने पीने की वस्तुओं में डाल देना चाहिए यह चन्द्रग्रहण भारत के आस पास के देश जैसे बांग्लादेश, चीन, जापान, नेपाल, श्रीलंका एवं एशिया के अधिकांश भागों तथा ऑस्ट्रेलिया में भी अधिकांश स्थानों पर दृश्य नहीं होगा लेकिन उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशान्त महासागर के पूर्वी भागों, अटलांटिक महासागर और यूरोप अफ्रीका के देशों व शहर वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड, लन्दन, रियो डी जेनेरियो, न्यूयॉर्क, जोहान्सबर्ग आदि से दिखायी देगा और पूर्ण प्रभाव होगा।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069




















