
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर में सावन के पावन माह के अवसर पर बुधवार को श्री चम्पे नाथ बाबा मंदिर, सोसायटी नंबर-2 के पास, गढ़मुक्तेश्वर में दूध की खीर प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर खीर का प्रसाद ग्रहण किया और भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजकों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की समुचित व्यवस्था की गई। उपस्थित श्रद्धालुओं ने महादेव के जयकारों के साथ प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। साथ में उपस्थित रहे
आयोजक विनय यादव सभासद गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सावन के पावन माह में भगवान महादेव की कृपा से यह सेवा कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से समाज में सेवा, श्रद्धा और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र एवं समस्त समाज की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*



















