
सितंबर में बैंककर्मी हड़ताल एवं अक्टूबर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): यूनाइटेड फॉर्म ऑफ़ बैंक यूनियंस के आह्वान पर सभी सरकारी बैंकों में 11 सितंबर को एक दिवसीय तथा 28, 29 और 30 सितंबर को तीन दिवसीय हड़ताल करने का फैसला लिया गया है। संस्था का कहना है कि यदि बैंक प्रबंधन एवं सरकार के द्वारा पांच दिवसीय सप्ताहिक कार्य दिवस एवं अन्य मांगों को नहीं माना जाता है तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।
UFBU जिला हापुड़ कॉर्डिनेटर आर. के . माहेश्वरी हड़ताल पर जाने के लिए बैंक कर्मी तैयार हैं। यदि सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती तो वह अनिश्चित कालीन हड़ताल करेंगे। आपको बताते चले कि बैंक कर्मियों के हड़ताल पर जाने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़




















