
निर्माणाधीन भवन से समरसेबल की मोटर चोरी
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात क्षेत्र में स्थित ततारपुर गोल चक्कर के पास चौकी से 100 कदमों की दूरी पर एक निर्माणाधीन भवन में चोरों ने बीती रात धावा बोला जहां से चोर समरसेबल की मोटर चुराकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब निर्माणाधीन भवन का स्वामी मौके पर पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
आपको बता दें कि देहात क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी डॉक्टर आदर्श चौधरी पुत्र ओमवीर का एक निर्माणाधीन भवन का निर्माण ततारपुर गोल चक्कर के पास हो रहा है। बुधवार की देर रात चोरों ने समरसेबल उखाड़ कर मोटर चुरा ली और फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि इस दौरान करीब 12,000 रुपए का नुकसान हो गया जिन्होंने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786


























