
उल्टे तिरंगे के साथ तिरंगा यात्रा निकालते गढ़ चेयरमैन राकेश बजरंगी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन राकेश बजरंगी की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में राकेश बजरंगी के हाथ में उल्टा तिरंगा देख लोगों ने नाराजगी ज़ाहिर की है जिन्होंने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। हालांकि ई-हापुड़ न्यूज़ वीडियो की पुष्टि नहीं करता। हापुड़ में वीडियो गुरुवार को वायरल हुई जिसमें राकेश बजरंगी लोगों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। भारत माता की जय के उद्घोष के साथ तिरंगा यात्रा निकालते राकेश बजरंगी के हाथों में उल्टा तिरंगा था। राकेश बजरंगी उसे देख भी रहे हैं लेकिन सवाल यह खड़ा होता है कि आखिर उन्होंने तिरंगा सीधा क्यों नहीं किया? यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसकी ई हापुड़ न्यूज़ पुष्टि नहीं करता। मामले में राकेश बजरंगी से संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन उनका फोन नहीं उठा।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com




















