
हापुड़, सीमन / संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने गढ़मुक्तेश्वर की मेरठ रोड पर 8000 वर्ग मीटर में तरुण भारद्वाज द्वारा की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना की जा रही अवैध प्लाटिंग को एचपीडीए ने बुलडोजर की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अवैध प्लॉटिंग करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
आपको बता दें कि हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने चेतावनी दी है कि किसी भी कीमत पर अवैध प्लाटिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बावजूद भी अवैध प्लाटिंग का क्रम लगातार जारी है। गुरुवार को हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण की टीम पुलिस बल के साथ में गढ़ की मेरठ पर पहुंची जहां 8000 वर्ग मीटर में की गई अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ कार्रवाई की। अवैध कॉलोनी के कॉलोनाइजर तरुण भारद्वाज द्वारा मानचित्र स्वीकृत कराए बिना प्लाटिंग की गई जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है।



















