
👁 20 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र में बस अड्डा पुलिस चौकी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 60 एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक मोहल्ला खट्टी कान का रहने वाला था और मीट का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपको बता दे कि मृतक बुजुर्ग मीट का काम करता था जो अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र, दो पुत्री को छोड़ गया है। दोनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365




















