
कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कार्तिक अमावस्या, रविवार के दिन लाखों श्रद्धालुओं ने बृजघाट गंगा तट पर स्नान कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी अटूट आस्था के परिचय दिया। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मां गंगा का पूजन कर विश्व कल्याण तथा परिवार में सुख समृद्धि की कामना की।
कार्तिक अमावस्या दिवाली से एक दिन पहले ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा से श्रद्धालुओं का बृजघाट पहुंचना शुरू हो गया और रविवार की भोर से ही भक्तो ने गंगा में इनकी लगाई।
पुरोहित विनोद शास्त्री का कहना है कि कार्तिक अमावस्या पर गंगा में डुबकी लगाने वाले पापों से मुक्त होकर मनोवांछित फल प्राप्त करते हैं, जिसका शुभ मुहूर्त ब्रह्मकाल में पांच बजे प्रारंभ होकर सूर्यास्त होने तक निरंतर चलेगा। भक्तों ने गरीबों को गर्मवस्त्र दान किए और भोजन कराया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365

























