
दीपावली के अवसर पर सैफई पहुंचे सपा नेता दिग्विजय सिसोदिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): दीपावली के शुभ अवसर पर समाजवादी पार्टी के युवा नेता एवं धौलाना विधानसभा-58 से दिग्विजय सिसोदिया ने सैफई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
मुलाकात के दौरान दोनों के बीच आत्मीय बातचीत हुई। दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि दीपावली जैसे पावन पर्व पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करना उनके लिए विशेष अवसर रहा। इस दौरान पार्टी और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई।
दिग्विजय सिसोदिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में पार्टी के कार्यकर्ता लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739




























