
👁 18 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की जिलाधिकारी कविता मीना रविवार को उस समय द्रवित हो उठी, जब वह परिवार के साथ दिवाली पर्व मनाने हापुड़ के वृद्धाश्रम में रह रहे बुर्जुगों के बीच पहंची और उनका आशीर्वाद पाकर कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई अनुष्ठान नही हैं।
जिलाधिकारी कविता मीना ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को फल, मिठाई व उपहार वितरित कर उनका आशीर्वाद लिया। जनपद हापुड़ की एक शीर्ष अफसर को अपने बीच पाकर बुजुर्गों ने खुशी जाहिर की और जीवन में निष्ठा व ईमानदारी के साथ आगे बढ़ने के लिए आशीर्वाद दिया।
























