कांग्रेसियों ने तीन महापुरूषों को नमन किया










कांग्रेसियों ने तीन महापुरूषों को नमन किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर गुरुवार को काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता और भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय और महाराजा बिजली पासी जी की जयंती और प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारत रत्न से सम्मानित चक्रवर्ती राजगोपालाचारी की पुण्यतिथि मनाई।हापुड कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने तीनों महापुरुषों को याद करते हुए कहा कि पंडित मदनमोहन मालवीय काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही और इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अन्तिम व्यक्ति थे जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया। पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृ भाषा तथा भारतमाता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की, उसमें उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिये तैयार करने की थी जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें।महाराजा बिजली पासी और प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चक्रवर्ती राजगोपालाचारी के जीवन को याद करते हुए पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि चक्रवर्ती राजगोपालाचारी भारत के वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक थे। वे राजाजी नाम से भी जाने जाते हैं। वे स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल थे। महाराजा बिजली पासी पासी समुदाय के एक महान भारतीय राजा थे।

वे उत्तरी भारत में एक राजा के रूप में लोकप्रिय थे। इस दौरान राजेंद्र सिंह गुर्जर, राहुल शर्मा, गौरव गर्ग, रईस अन्नू, एस एस गौड़, अनुज कुमार एडवोकेट, निसार पठान, मुजम्मिल मलिक, संजय छाबड़ा, निसार अहमद, गोपाल भारती, अनूप कर्दम, शिवम् कुमार आदि मौजूद रहे।

हेल्थ इंश्योरेंस पर वाहनों के इंश्योरेंस हेतु संपर्क करें: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान ||









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!