
रात भर झटपटाता रहा रिश्वतखोर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह, संपत्ति की जांच की उठी मांग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जिला अपराध रिकार्ड ब्यूरो में तैनात इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को मेरठ में बुधवार को एंटी करप्शन टीम ने चार लाख की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोचा। भ्रष्ट इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह मूल रूप से मुजफ्फरनगर के रामराज का रहने वाला है जो वर्तमान में मेरठ के रोहटा रोड पर शांतिकुंज कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहा है। महेंद्र सिंह ने भले ही टीम को देखकर रुपए फेंक दिए हो लेकिन एंटी करप्शन की टीम जब इंस्पेक्टर को मेरठ के थाने लेकर पहुंची और वहां पर केमिकल में हाथ डलवाए तो टीम को नोटों पर लगा रंग इंस्पेक्टर के हाथों पर मिला। इसके बाद रिश्वतखोरी की बात को बल मिला। इंस्पेक्टर को टीम ने गिरफ्तार कर लिया और मुकदमा दर्ज कराया। रात भर सलाखों के पीछे रिश्वतखोर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह करवटें बदलता रहा जो बाहर आने के लिए तड़प रहा है। लोगों ने रिश्वतखोर इंस्पेक्टर की संपत्ति की जांच की मांग भी उठाई है।
बता दें कि जनपद बागपत के थाना खेकड़ा क्षेत्र के गांव गोथरा में रिछपाल का शव 24 जुलाई 2021 को शीशम के पेड़ से लटका मिला था। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह कर रहे थे। जांच बागपत से हापुड़ ट्रांसफर होने के बाद उन्होंने जांच शुरू की। प्रकरण से जुड़े लोकेश बैंसला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने चार लाख रुपए की रिश्वत मांग की। बताया जा रहा है कि मामले में वांछित दो व्यक्तियों का नाम मुकदमे से बाहर निकालना और कुर्की का नोटिस जारी न करने के लिए इंस्पेक्टर ने रिश्वत मांगी।
लोकेश बैंसला का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने पहले भी रुपए लिए थे। इसके पश्चात एंटी करप्शन टीम से मामले की शिकायत की। टीम ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया और रोहटा रोड स्थित शांतिकुंज कॉलोनी गेट से महेंद्र को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। रिश्वतखोर इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह को एंटी करप्शन टीम ने सलाखों के पीछे भेज दिया जो रात भर झटपटाता रहा।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||


























