
हापुड कलेक्ट्रेट मार्ग का नाम अटल पथ रखा गया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड-दिल्ली रोड से कलेक्ट्रेट तक जाने वाले मार्ग का नाम पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल पथ रखा गया है।यह नामकरण अटल जी स्मृति को बनाए रखने के लिए किया गया है।इस अवसर पर सीडीओ हिमांशु गौतम,विधायक विजयपाल आढती,चेयरमैन रेखा नागर,सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली आदि उपस्थित थे।
आज भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री परम श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के पावन अवसर पर उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए मार्ग दर्शन करती एक और नई पहचान जोड़ी गई। हापुड़ दिल्ली रोड से कलेक्ट्रेट तक जाने वाले मार्ग को “अटल पथ” नाम समर्पित कर उनके अमर विचारों को नमन किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


























