
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जयंती समापन समारोह में हुए बच्चे पुरस्कृत
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर आयोजित समापन समारोह गुरुवार को हापुड के कलेक्ट्रेट विकास भवन के सभागार में आयोजित किया गया,जिसका शुभारंभ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर व विधायक सदर विजय पाल आढती, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम ने वाजपेई जी की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके किया। विधायक सदर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुआ था। वाजपेयी जी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे और देश के पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे।वह भाजपा के संस्थापक सदस्यों में से एक, जिन्होंने”एक देश, एक राष्ट्र” का नारा दिया।उनका जन्मदिन
सुशासन का प्रतीक है।उन्होने सारा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया।
उनकी विरासत हमें मजबूत भारत बनाने की प्रेरणा देती है।समारोह में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओ के विजयी प्रतियोगियो को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम व सांसद प्रतिनिधि विनोद गुप्ता व अशोक बबली आदि उपस्थित थे।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216























